YouTuber Kaise Bane? | YouTuber कैसे बने?
दोस्तों अक्सर हम यूट्यूब पर वीडियो क्रिएटर को देखते हैं जो अपने दैनिक जीवन में अपने क्रिएटिविटी को वीडियो के माध्यम से लोगों के सामने प्रजेंट करते हैं तथा वे इससे अच्छा खासा इनकम करते हैं। ऐसे में यदि आपके मन में भी यूट्यूबर बनने का ख्याल आ रहा है या आप एक यूट्यूबर बनना चाहते हैं तो यह आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको YouTuber kaise bane? तथा यूट्यूबर बनने की पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताएंगे। यदि आपने इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढेंगे तो आप निश्चित ही एक सफल युटयुबर बन सकते हैं, तो चलिए शुरू करते है।
Table of Contents
YouTuber Kaise Bane?
अगर आप एक सफल यूट्यूबर बनने चाहते है तो आपको हम कुछ टिप्स बताने जा रहे है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
1. सही टॉपिक को सिलेक्ट करे
YouTuber बनने के लिए आपको सबसे पहले सही विषय का चुनाव करना पड़ेगा अर्थात आप एंटरटेनमेंट ,फूड ब्लॉगिंग, ट्रैवलिंग, टेक्नोलॉजी ,एजुकेशन इन सभी विषय में से किसी एक विषय को चुने और जिस में इंटरेस्ट हो उस विषय के हिसाब से आप अपने कॉन्टेंट को सेलेक्ट करें। आपको जिस विषय पर वीडियो बनाना अच्छा लगता है उसी विषय पर ही वीडियो बनाएं ताकि आप इस पर लंबे समय तक कार्य कर सके। यदि आप अपने इंटरेस्ट के हिसाब से कार्य करते हैं तो आपको यह काम बोझिल नहीं लगेगा।
2. क्यों बनाना है YouTuber निर्धारित करे
YouTuber बनने से पहले आप यह तय कर लें कि आपको यूट्यूबर क्यों बनना है? यदि आप YouTuber इसलिए बनना चाहते हैं ताकि आप अत्यधिक पैसे कमा सके तू या थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि शुरुआती दौर में आप को बहुत सारे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप इसे अपने इंटरेस्ट के बेसिस पर करना चाहते हैं तो यह आपको उतना चिंतित नहीं करेगा। जब आप YouTuber वीडियो बना बनाकर डालने लगेंगे तो धीरे-धीरे आप अपनी पापुलैरिटी की वजह से आमदनी भी करने लगेंगे। इसमें आपको सब्र रखने की बेहद आवश्यकता है।
3. ट्रेंडिंग टॉपिक पर कार्य करे
YouTuber बनने के लिए आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आज के समय में किस टॉपिक पर ज्यादा ट्रेंड है। क्योंकि मार्केट में जिस चीज की डिमांड रहेगी वह ज्यादा पॉपुलर होगी। अपने वीडियो के लिए ट्रेंडिग टॉपिक को अवश्य सेलेक्ट करें।
4. अपने ऑडियंस को पहचाने
YouTuber बनने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने वीडियो को किस आयु के लिए बना रहे हैं अर्थात किस आयु के लोगों को क्या चीज ज्यादा पसंद है। इन सभी बातो का आपको ध्यान रखना विशेष जरुरी। जैसे – यदि आप बच्चों के लिए वीडियो बना रहे हैं। आप अपने वीडियो में कार्टून वगैरा को इंवॉल्व कर सकते हैं। यदि आप मध्यमवर्गीय आयु के लोगों के लिए बना रहे हैं तो आप टेक्नोलॉजी इंटरटेनमेंट इन सब विषयों पर वीडियो बना सकते हैं और यदि आप बुजुर्ग लोगों के लिए वीडियो बना रहे हैं तो आप अपने वीडियो को मोटिवेशनल आस्था से पर पूर्ण इन सब चीजों से रिलेटेड बना सकते हैं।
5. वीडियो को मजेदार बनाए
6. वीडियो को सही समय में अपलोड करे
जब आप अपने ऑडियंस से कनेक्ट रहते हैं तो आप अधिक पॉपुलर रहते हैं। ऐसा ना हो कि आप कोई वीडियो एक समय में बना रहे हैं और दूसरा वीडियो बनाने में आपको बहुत अधिक समय लग जा रहा है। ऐसा में होता क्या है कि आप अपने ऑडियंस से उतना कनेक्ट नहीं हो पाते। इसलिए समय-समय पर अपने वीडियो को अपलोड करते रहें ताकि अपने ऑडियंस से आप कनेक्ट रहे।
7. सही अंतराल में वीडियो अपलोड करे
कभी- कभी ऐसा होता है कि जब आप कोई वीडियो अपलोड करते हैं तो उस पर कोई भी नहीं आता आप हताश और निराश हो जाते हैं। लेकिन ऐसे समय में भी आपको अपने वीडियो को अपलोड करते रहना है, ताकि आपकी कंसिस्टेंसी बनी रहे। समय पर आपके वीडियो पॉपुलर और व्यूज भी बढ़ते चले जाएंगे। इसलिए आपको धैर्य बनाकर रखना है।
8. Attractive Thumbnail का उपयोग करे
यह बहुत जरूरी होता है कि आपका वीडियो में Attractive Thumbnail का उपयोग हो क्योकि जितना अधिक आकर्षित थंबनेल का इस्तेमाल करेंगे उतना अधिक वीडियो पर क्लिक आने की संभावना होती है। अधिक क्लिक होने पर यूट्यूब अल्गोरिथम को लगता है की वीडियो में कोई बात है जिसकी वजह से इसे इतना क्लिक मिल रहा है। इस तरह आपके वीडियो को रैंक प्राप्त हो जाता है इसलिए आपको एक अट्रैक्टिव थंबनेल का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप चाहे तो एक सॉफ्टवेयर का भी उपयोग कर सकते हैं। जैसे: फोटोशॉप।
नोट: हो सके तो अपने वीडियो में आप क्लिक बेट का उसे इस्तेमाल न करें। क्लिकबेट में होता यह है की आप अपने यूजर को वीडियो पर क्लिक करने के लिए फोर्स करते है इसलिए ऐसा थंबनेल न बनाए जिसके बारे में वीडियो में जानकारी दी गयी न हो। इससे आपकी रैंक पर असर पड़ेगा।
9. YouTube SEO से
किसी यूट्यूब वीडियो में अधिक Views प्राप्त करने के लिए या वायरल करने के लिए YouTube SEO करना बेहद जरूरी होता है। यह सबसे महत्वपूर्ण होता है YouTube SEO एक प्रकार का कोर्स होता है, जिसमे आपको अपने वीडियो को किस प्रकार बनाना है? और किस प्रकार आपको क्या करना है? कि आपका वीडियो यूट्यूब पर रैंक प्राप्त कर सके। इसके लिए किए जाने वाले कोर्स को हम YouTube SEO Course कहते हैं। अगर आप फ्री में YouTube SEO Course को सीखना चाहते है तो इसके लिए आप यूट्यूबर ही फ्री में “WSCUBETECH” के मदद से सिख सकते है।
Successful YouTuber के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स
यदि आप एक सफल YouTuber बनना चाहते हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा, जिससे आप अत्यधिक फेमस हो सके ।
1. शॉर्ट वीडियो को बनाना
जैसा कि हम जैसा कि हम देख सकते हैं कि आज के समय में यूट्यूबर शॉर्ट्स नाम करके एक फंक्शन अवेलेबल है। इसमें लगभग 30 sec का वीडियो होता है। यदि आप एक सफल यूट्यूबर बनना चाहते हैं तो आपको शॉर्ट्स बनाना आना चाहिए।
2. दूसरे यूट्यूबर से ताल मेल
आपको अपने लेवल के यूट्यूबर के साथ जरूर तालमेल करना चाहिए। आपको देखते रहना चाहिए कि वह व्यक्ति कैसा कंटेंट डाल रहा है ताकि आप भी अपने कंटेंट में कुछ इंप्रूव कर सके।
3. थंबनेल और क्लिकबैट का उपयोग
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि एक अच्छे यूट्यूबर के लिए आपका थंबनेल बहुत अच्छा होना चाहिए इसलिए अपने थंबनेल को ज्यादा से ज्यादा अट्रैक्टिव बनाएं और हो सके तो क्लिकबेट का इस्तेमाल न करें।
4. ऑडियंस रिटेंशन
ऑडियंस रिटेंशन मतलब ऑडियंस का रिफ्लेक्शन आपके वीडियो के लिए, वो कमेंट बॉक्स में आपको क्या कहते है? पॉजिटिव या नेगेटिव उस हिसाब से अपने वीडियो को अपलोड करना तथा ऑडियंस कमेंट को रिप्लाई करना। इस प्रकार आप आपने ऑडियंस से कनेक्ट रह सकते है।
Read More
निष्कर्ष
हम उम्मीद करते हैं कि आज आपको इस आर्टिकल के मदद से YouTuber Kaise Bane? तथा यूट्यूबर बनेने की सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। तथा हमने बताया कि एक बेहतरीन यूट्यूबर बनने के लिए क्या-क्या नियमों का पालन करना चाहिए। हम आशा करते हैं कि आप कोई हमारा यह लेख समझ में आया होगा और यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो। यदि आपको किसी भी प्रकार का कोई समस्या हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य हमें बताएं। लेख पसंद आने पर अपने दोस्तों के बीच शेयर करना ना भूले।
FAQ 's (YouTuber Kaise Bane?)
प्रश्न: Youtuber बनने के लिए क्या करना होगा?
उत्तर: आपको एक बेहतरीन यूट्यूबर बनने हेतु कई सारे चीजों का ध्यान रखना होगा। जैसे थंबनेल, टॉपिक, कंसिस्टेंसी और YouTube SEO इत्यादि।
प्रश्न: Youtuber बनाने के लिए यूट्यूबर का चेहरा दिखे जरूरी है क्या?
उत्तर: नही, यदि आप अपना चेहरा नही दिखाना चाहते तो कोई बात नही। आप उसकी जगह अपनी आवाज का प्रयोग कर सकते है या आप कोई कार्टून का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रश्न: Youtuber से पैसे कैसे कमाया जा सकता है?
उत्तर: Youtuber से पैसे भी कमाया जा सकता है। इसके लिए आपको अपना वीडियो को रेट ज्यादा करना होगा और ये तभी मुमकिन है जब आप ऊपर बताए गए नियम का पालन करते है।