Paise kaise bachaye ? | पैसे कैसे बचाए ?
दोस्तो, हमारी आमदनी चाहे जितनी भी हो जाए बचत करना फिर भी बहुत मुश्किल है। मैंने देखा है व्यक्ति चाहे जितना अमीर हो जाता है यदि पैसे को सही तरीके से इस्तेमाल नही करता तो समय के साथ वो भी गरीब ही हो जाता है। इसलिए दोस्तो पैसे का इस्तेमाल बहुत सोच समझ कर एवं व्यवस्थित रूप से करना चाहिए।
लेकिन प्रश्न यह उठता है कि पैसे बचाएं कैसे ? Paise kaise bachaye ?
दोस्तो पैसे कमाने का तरीका हर कोई बताता है किंतु आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से पैसे बचाने के तरीके बताएंगे। यह लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद है एवं इस लेख का यदि आप अनुसरण करते है तो हम आपको गारंटी के साथ कह सकते है की आप पैसे को बचाना भी सीख जायेंगे।इसलिए आपसे निवेदन है लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
पैसे बचाएं कैसे ? Paise kaise bachaye ?
Table of Contents
पैसे बचाना क्यों है आवश्यक (Paise bachaana kyon jarooree hai)
दोस्तों पैसे बचाने के तरीके से पूर्व आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि पैसे क्यों बचना चाहिए हम आपको बता दे की कोरोना काल में बहुत से नागरिकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। यदि आप पैसे की बचत करते हैं तो इस तरह की स्थिति में आप अपने आपको financially सम्हाल सकते है। दोस्तो जीवन बहुत unpredictable हैं, यहाँ कब क्या हो जाए पता ही नही चलता। हमे आपने भविष्य की सुरक्षा एवं अपने परिवार के सदस्यो के खयाल को रखते हुए पैसे को बचत करनी चाहिए ताकि हमारी गैरमौजूदगी में उन्हें किसी भी प्रकार के दिक्कत का सामना न करना पड़े।
पैसे बचाने के तरीके (Paise bachaane ka tareeka)
पैसे बचाने के कई सारे तरीके हैं। हम आपको अपनी लेख के माध्यम से कुछ तरीकों से अवगत कराने जा रहा है। यदि आप इन तरीको का पालन करते है तो आवश्य ही आप पैसे की बचत कर सकते हैं।
पैसे बचाएं कैसे ? Paise kaise bachaye ?
1. फालतू खर्च को कहे ना
दोस्तों कभी-कभी हम आवश्यकता ना होने पर भी कई सारी चीज खरीद लेते हैं जैसे हमारे घर में जिन चीजों की आवश्यकता नहीं होती उन्हें भी हम अपने घर में रख लेते हैं। हमें ऐसे फालतू खर्च को कम करना चाहिए। मैं नहीं कहूंगी कि आप इन खर्चों को एकदम से खत्म कर दें धीरे-धीरे आप इस कोशिश करके इन खर्चों को कम करें।
2. फालतू की शॉपिंग से बचे
दोस्तों कभी-कभी हमें फालतू की शॉपिंग से भी बचना चाहिए जैसे हम अपने दोस्त को कंपनी देने के लिए शॉपिंग करने जाते हैं और हमें कुछ चीज पसंद आती है ना चाहते हुए भी हम वह सामान खरीद लेते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम लेने कुछ और जाते हैं और खरीद बहुत कुछ लाते हैं। शॉपिंग करने से पूर्व आप लिस्ट बना लें कि आपको किन-किन चीजों की आवश्यकता है उसी के अनुसार शॉपिंग करें जिससे आप अनावश्यक चीज लेने से बच जाएंगे।
3. खर्च को सीमित करे
दोस्तों बचत करने के लिए खर्च को सीमित करना आवश्यक है अर्थात आप अपनी सैलरी के हिसाब से चीजों को मैनेज करे। आपको समझना होगा की आपके जीवन में किन चीजों की आवश्यकता है उसी के अनुसार आपने खर्च करे। खर्च को सीमित करने का सबसे अच्छा तरीका है की अपनी सैलरी को आपने सभी जरूरी कार्य के लिए बांट ले। जो आवश्यक हो उसका एक लिस्ट बना ले और उसी अनुसार पैसे को खर्च करे।
4. महीने के शुरुआत में बजट तैयार कर ले
दोस्तो जिस प्रकार हमारे parliament में बजट सत्र होता है, जहाँ साल भर का बजट पेश किया जाता है ताकि सभी कार्यों को सही तरीके से संचालित किया जा सके। ठीक उसी प्रकार हमे अपने घर में बजट बनाना चाहिए। बजट न केवल आपके पैसे को सही दिशा में खर्च करने के लिए मदद करेगा अपितु आपको पैसा बचत करना भी सीखा देगा।
5. पार्टी एवं बाहर घूमना फिरना कम करे
दोस्तो क्या आपको घूमना फिरना पसंद है, पार्टी करना पसंद है। यह अच्छी बात है किंतु अत्यधिक मात्रा में पार्टी या घूमना फिरना आपके बजट को खराब कर सकता है। घूमने फिरने से यह सच है की आपके मूड अच्छा होता है किंतु अगर आप हर हफ्ते अपने सैलरी को घूमने फिरने और पार्टी में खर्च करेंगे तो आपको भरी नुकसान हो सकता हैं इसलिए मेरा सुझाव है की आप महीने में एक ट्रिप एवं एक पार्टी प्लान करे वो भी अपने बजट के अनुसार।
6. दूसरो की तुलना करना बंद करे
दोस्तों हम बचपन से ही तुलना करते आ रहे हैं जब छोटे थे मार्क्स के लिए माता पिता दूसरो बच्चो से तुलना करते थे और अब जब हम बड़े हो गए तो हम स्वयं ही अपनी तुलना दूसरो से करने लगते है। कभी कभी ऐसा होता है की दूसरो की देखा देखी हम लोन पर घर, गाड़ी या कुछ भी कार्य कर देते है जिससे हमे नुकसान हों जाता है। इसलिए हमे दूसरे के तुलना में कभी भी खर्च नहीं करना चाहिए। आपको समझना होगा की आपके लिए क्या आवश्यक है उसी के अनुसार अपने खर्च को देखे।
7. अनचाहे इंस्टालमेंट में भुगतान न करे
कभी कभी हम बचत के नाम पर कई सारे इंस्टालमेंट में भुगतान करने लगते है जिसका कोई लाभ नहीं होता। इसलिए बहुत सोच समझ कर बीमा करने की आवश्यकता है। निवेश करने से पूर्व कंपनी के पॉलिसी को समझ ले।
8. अन्य खर्चे को करे कम
दोस्तो, जो खर्च हमारे लिए बहुत आवश्यक हो इन्ही को prioritise करे। अन्य जैसे ब्यूटी पार्लर, मूवी, नए नए समान इत्यादि का खर्च को कम करे। कुछ व्यक्ति शौक बस नए उपकरण को खरीदते है और उसका उपयोग नहीं करता। इससे आपके दो नुकसान है पहला पैसा दूसरा घर में जगह कम हो जाता है। महिलाए ब्यूटी पार्लर में हजारों रुपए को पानी की तरह खर्च कर देती है। उन्हे भी इस बात का खयाल रखना चाहिए की पार्लर का उपयोग कम से कम करे।
9. तकनीकी खर्च को सीमित करे
मैने देखा है की कुछ व्यक्ति बहुत शौकीन होते है। मार्केट में किसी भी प्रकार का नया टेक्नोलॉजी लांच होने पर वो सर्वप्रथम उसे खरीद लेते है। जैसे मोबाइल , लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इत्यादि। अगर आप बचत करना चाहते है तो इस प्रकार के खर्चों से भी बचना चाहिए।
10. साइड जॉब
दोस्तो आज के समय खर्चा बहुत अधिक होता है। जितना कमाई नहीं खर्च उससे कही ज्यादा इसलिए हमे अपने समय का सही उपयोग करना चाहिए। यदि आपके पास समय बच रहा है तो आप दो कार्य कर सकते है। यदि husband and wife दोनो ही नौकरी वाले होते है तो खर्च भी बंट जाता है और बचत भी हो पता किन्तु यदि सिर्फ घर में एक व्यक्ति ही कमा रहा होता तो पैसे की तंगी अधिक हो जाती है। इसलिए कोशिश करे की दो job कर ले जो आपके समय का सही उपयोग भी कराए और आपको पैसे भी प्रदान करे।
11. पैसों का हिसाब बनाए
दोस्तो जैसे की हमने पहले ही बताया की आप घर का बजट बना ले। बजट बनाने के साथ ही आप आपने खर्च का डेली हिसाब रखे। एक डायरी में लिखे की कितना रुपया किस जगह खर्च हुआ इससे आपको पता रहेगा की आपके पैसे कहा कहा खर्च हो रहा है।
12. उधार देने से पहले सोचे
दोस्तो कभी कभी हमारा बजट दूसरे व्यक्ति को उधार देने से भी खराब हो जाता है। जरूरतमंद को उधार देना अच्छी बात है किंतु उधार देने से पूर्व ये सुनिश्चित कर ले की वो व्यक्ति आपको पैसे कितने समय में वापस करेगा। कही ऐसा ना हो आप नेकी करे आपको ही नुकसान हो जाए।
Conclusion
आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको बताया कि पैसों कैसे बचाए ? Paise kaise bachaye ? हम आशा करते हैं कि या लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो। इस लेख को अपने दोस्तों को भी शेयर करे ताकि वो भी जान सके की पैसे की बचत कैसे करे। दोस्तो हम सभी भलीभाती जानते है की आज के समय में पैसे की क्या वैल्यू है। पैसे ने मनुष्य को निर्दई बना दिया है। पैसे कमाना अच्छी बात है लेकिन पैसे को अपने आप पर हावी न होने दे। अंत में हम आपसे बस यही कहेंगे की जीवन में सबकुछ आवश्यक है इसलिए सही एवं सोच समझकर सभी चीज का उपयोग करे। अंत तक लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
FAQ - Frequently Asked Questions
Q.1: पैसे बचाना क्यों आवश्यक है?
Ans: पैसे बचाना इसलिए आवश्यक है की हम इमरजेंसी में उसका उपयोग कर सके।
Q.2: पैसे कैसे बचाया जा सकता हैं?
Ans: पैसे बचाने की बहुत सी प्रक्रिया हमने ऊपर लेख में बताया है आप एक बार उसे पढ़ सकते है।
Q.3. पैसे कैसे बचाए ? Paise kaise bachaye ?
Ans: इसके लिए आप ये आर्टिकल पूरा पढ़ सकते है।